neet-ug-2026-paper-leak-breaking: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक की आशंका के बाद बड़ा फैसला, 23 लाख छात्रों पर असर

neet-ug-2026-paper-leak-breaking: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक की आशंका के चलते रद्द कर दिया है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इस परीक्षा में देशभर के करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान में कई छात्रों के पास ऐसा हाथ से लिखा गेस पेपर मिला, जिसके सवाल असली परीक्षा से मेल खा रहे थे। जांच में सामने आया कि 720 में से करीब 600 नंबर के सवाल परीक्षा से पहले ही छात्रों तक पहुंच चुके थे।

neet-ug-2026-paper-leak-breaking: मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 10 मई को कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा करियर काउंसलर भी शामिल बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह गेस पेपर केरल के एक मेडिकल छात्र द्वारा 1 मई को सीकर भेजा गया था। इसके बाद यह पेपर एक पीजी संचालक के जरिए कई छात्रों तक पहुंचा।

neet-ug-2026-paper-leak-breaking: केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला लिया है। अब एजेंसी पेपर लीक नेटवर्क, शामिल लोगों और पूरे रैकेट की जांच करेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories