Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री...

MP NEWS: उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया

उज्जैन: धर्मनगरी Ujjain स्थित विश्व प्रसिद्ध Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple में आज सुबह भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री Tamannaah Bhatia ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

भस्म आरती में लिया अनुभव

आरती में शामिल होने के बाद तमन्ना भाटिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि—

“बाबा का बुलावा आता है, तभी कोई आ पाता है। सुबह की भस्म आरती में बैठकर उसे अनुभव करने का सौभाग्य मिला। इन कुछ घंटों में एक अलग ही ऊर्जा महसूस होती है, जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”

READ MORE: Indore Crime : इंदौर में बड़ी चोरी! घर से 7 लाख का सोना और नकदी लेकर फरार बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस

मंदिर में हुआ स्वागत

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने अभिनेत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत और सत्कार किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया

तमन्ना भाटिया दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म बाहुबली में अवंतिका का किरदार निभाकर देशभर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 और जी करदा जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

READ MORE: PM Modi Gold Appeal : एक साल सोना नहीं खरीदें! PM की अपील पर सराफा कारोबारियों का बड़ा संदेश

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here