National Award : दिल्ली : साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नित्या मेनन ने खुलासा किया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति से नेशनल अवॉर्ड लिया था, तब उनके हाथों में गोबर और मिट्टी लगी थी। नित्या ने बताया कि वो एक दिन पहले शूटिंग में गांव के सीन कर रही थीं और बिना साफ-सफाई के सीधे समारोह में पहुंच गईं। उनका यह देसी अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नित्या मेनन, जो हाल ही में एक्टर धनुष के साथ सुपरहिट फिल्म ‘इडली कड़ाई’ में नजर आईं, ने एक मजेदार किस्सा साझा किया है। नित्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म के कुछ BTS वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति से नेशनल अवॉर्ड लिया था, तब उनके नाखूनों में गोबर और मिट्टी लगी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि अवॉर्ड से एक दिन पहले वो गांव में शूटिंग कर रही थीं और जल्दबाजी में सीधे अवॉर्ड समारोह में पहुंच गईं। उनका ये किस्सा अब खूब वायरल हो रहा है।
READ MORE : Instagram Fraud : 64,000 की ठगी से खुला 50 करोड़ का राज…जानें पूरा मामला
एक्ट्रेस नित्या मेनन को धनुष की फिल्म ‘थिरुचित्त्रंबलम’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। नित्या ने बताया कि अवॉर्ड लेने से पहले वो इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना चुकी थीं। उन्होंने खुलासा किया कि जब वो राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेने पहुंचीं, तब उनके हाथों और नाखूनों में गोबर लगा था, क्योंकि वो शूटिंग से सीधे समारोह में पहुंची थीं।
National Award : नित्या ने बीटीएस शेयर करते हुए लिखा- “इडली कड़ाई के कुछ बिहाइंड द सीन. लगभग एक साल हो गया- मैं इसी शूट से सीधे नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में चली गई थी. नाखूनों में गंदगी थी. क्योंकि एक दिन पहले मैंने सीन के लिए हाथों से गोबर उठाया था.”
नेशनल अवॉर्ड विनर नित्या ने आगे लिखा, “मुझे यह सब बहुत काव्यात्मक लगा. मैंने अपने दोस्तों से कहा- ‘मैं राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेने गई थी, नाखूनों में गोबर लगा था.’ इस बात में मुझे कुछ बहुत गहरा और खूबसूरत एहसास हुआ. मेरे स्टाफ मेरे सबसे पसंदीदा लोग हैं. अच्छे और मुश्किल वक्त में हम हमेशा एक परिवार की तरह रहते हैं.”

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इडली कड़ाई – नित्या ने बताया कि ‘इडली कड़ाई’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म ‘इडली कड़ाई’, जिसमें धनुष, अरुण विजय और नित्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं, 1 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अरुण विजय ने खलनायक का किरदार निभाया, जबकि शालिनी पांडे और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में दिखे.
READ MORE : MP News : इंदौर : ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ आरोपी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल
फिल्म का निर्देशन धनुष ने खुद किया था, जबकि इसे वंडरबार फिल्म्स और डॉन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया. किरण कौशिक ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की और जी. वी. प्रकाश ने संगीत दिया. फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. दर्शकों से मिले प्यार से प्रभावित होकर धनुष ने एक नोट लिखा- “हमारी ‘इडली कड़ाई’ को मिले अपार प्यार और स्नेह के लिए आप सभी का धन्यवाद. बहुत धन्य और आभारी हूं.











