Saturday, April 11, 2026
29.1 C
Raipur

Natasha Stankovic Luxury Car : जुदा होकर भी जुड़े हैं हार्दिक-नताशा: बेटे की खातिर क्रिकेटर ने दिया करोड़ों का सरप्राइज गिफ्ट

Natasha Stankovic Luxury Car : नई दिल्ली (22 फरवरी 2026): भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद भले ही दोनों की राहें अलग हो गई हों, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य के लिए दोनों आज भी साथ खड़े नजर आते हैं। अब हार्दिक ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन पिता हैं। उन्होंने अपने 5 साल के बेटे और एक्स-वाइफ नताशा को करोड़ों रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की है।

3-4 करोड़ की लग्जरी SUV और स्पेशल नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक और अगस्त्य एक शानदार ब्लैक कलर की लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। इस कार की कीमत ऑन-रोड लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार के पास एक फोटो फ्रेम लगा है जिसमें अगस्त्य की तस्वीर है और उस पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “PAPA TO AGASTYA”। इस नोट ने फैंस का दिल जीत लिया है और यह साफ कर दिया है कि यह तोहफा हार्दिक की ओर से है।

को-पेरेंटिंग की मिसाल पेश कर रहे हार्दिक हार्दिक और नताशा ने पिछले साल अपने अलग होने का आधिकारिक एलान किया था। हालांकि, दोनों ने तय किया था कि वे मिलकर अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश करेंगे। इस महंगे तोहफे को उसी ‘को-पेरेंटिंग’ बॉन्ड का हिस्सा माना जा रहा है। जहां नताशा अब भारत और सर्बिया के बीच समय बिताती हैं, वहीं हार्दिक अक्सर अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।

लाइफ में मूव-ऑन कर चुके हैं हार्दिक एक तरफ जहां हार्दिक अपनी पिता वाली जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे अपनी पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ चुके हैं। इन दिनों वे मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में हार्दिक ने माहिका का 25वां जन्मदिन बड़े ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए रहे।

भले ही हार्दिक नई रिलेशनशिप में हों, लेकिन अपनी एक्स-वाइफ और बेटे के प्रति उनका यह व्यवहार सोशल मीडिया पर उन्हें “जेंटलमैन” और “सुपर डैड” का टैग दिला रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : युवाओं के लिए सुनहरा मौका! M.P पुलिस में निकली भर्ती, 679 पदों पर निकली वैकेंसी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के...

इंदौर: चमेलीदेवी कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट, घटना CCTV में कैद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के खंडवा रोड स्थित...

इंदौर में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र...

इंदौर में भीषण हादसा: ट्रक ने कार को घसीटा, महिला ने कूदकर बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर...

M.P News : इंदौर के होटल में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के देवास नाका...

Related Articles

Popular Categories