Narsinghpur : नरसिंहपुर। गाडरवारा के श्री पैलेस में मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। काम में लगे मजदूरों की नसेनी (सीढ़ी) अचानक बिजली लाइन से टकरा गई, जिससे करंट की चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए।
Narsinghpur : हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
Narsinghpur : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।













