Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

Mungeli News :प्रयास: “अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन” की अनूठी पहल : वनवासियों के रोजगार और प्रकृति संरक्षण का सुंदर संगम, अचानकमार अभयारण्य में ‘हर घर एक फलदार पौधा’ अभियान प्रारंभ

Mungeli News :मुंगेली– अचानकमार वनवासियों के जीवन स्तर में सुधार और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने वाली एक अनोखी पहल की शुरुआत अचानकमार टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में की गई है। प्रयास अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन’ द्वारा चलाए जा रहे “हर घर एक फलदार पौधा” अभियान के तहत वन क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है – हर घर के आसपास एक फलदार पौधा लगाना, उसकी देखरेख करना, और जब वह पौधा फल देना शुरू करे तो उस वनवासी को 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाए।

Mungeli News :प्रकृति की सेवा, मानवता का संबल

Mungeli News :इस अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि यह एक दीर्घकालिक सोच के साथ शुरू की गई मुहिम है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पौधा केवल लगाया नहीं जाएगा, बल्कि उसकी पूरी जिम्मेदारी उस परिवार को दी जाएगी, जिसके घर या खेत के आसपास पौधा लगाया गया है। जब वह पौधा फल देने लगेगा, तब उस परिवार को सम्मानपूर्वक 1100 रुपये संस्था द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

Mungeli News :रोजगार और आत्मसम्मान दोनों का आधार

Mungeli News :फाउंडेशन का मानना है कि फलदार पौधे न सिर्फ पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी हैं, बल्कि यह वनवासियों के लिए स्थायी रोजगार और पोषण का स्रोत भी बन सकते हैं। आम, अमरूद, जामुन, नींबू, कटहल जैसे पौधों से भविष्य में ग्रामीणों को अपने घर के आंगन से ही आमदनी प्राप्त हो सकेगी।

Mungeli News :स्थानीय जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

Mungeli News :अभियान के पहले चरण में लगभग 150 फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई परिवारों ने स्वेच्छा से पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रमों के कारण अब लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है और अपने क्षेत्र को हराभरा देखने की लालसा भी जाग उठी है।

Mungeli News :आप भी बन सकते हैं इस मुहिम का हिस्सा

Mungeli News :संस्था ने आम जनता से अपील की है कि “आइए, हमारे साथ जुड़िए। एक फलदार पौधे की जिम्मेदारी लीजिए। जब वह पौधा फल देने लगे, तो उसका फल वनवासी खाए और उसका श्रेय आपको मिले।” यह न सिर्फ एक सामाजिक सेवा है, बल्कि एक पीढ़ियों तक चलने वाला पर्यावरणीय योगदान है।

Mungeli News : संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा…

Mungeli News :”हमारा उद्देश्य है कि जंगल के किनारे रहने वाले प्रत्येक परिवार के घर में कम से कम एक ऐसा पौधा हो जो उन्हें पोषण और आय दोनों दे सके। जब किसी परिवार को एक पौधे से न सिर्फ फल, बल्कि सम्मान की राशि मिलेगी, तो वह खुद-ब-खुद अपने पेड़ों को संतान की तरह सींचेगा।” “एक पौधा, एक परिवार की खुशहाली का कारण बन सकता है – इस सोच को लेकर यदि हम सब एक कदम बढ़ाएं, तो हमारा प्रदेश हरियाली, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का उदाहरण बन सकता है।” यदि आप इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ‘अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन’ से संपर्क करें और एक फलदार पौधे की जिम्मेदारी लीजिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

केरल में चुनावी माहौल गरम! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन से मारपीट

निशानेबाज न्यूज डेस्क: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले...

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव, ‘अटल आरोग्य लैब’ की शुरुआत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य...

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी...

M.P News : भोपाल में फर्जी अस्पतालों पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

भोपाल में ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी बना फरिश्ता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

LPG संकट पर बड़ा फैसला! इंदौर में नए कनेक्शन बंद, भोपाल में सख्ती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर और...

Related Articles

Popular Categories