Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

Mungeli News : मुंगेली में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, बाबू निलंबित, CMHO और टीकाकरण अधिकारी को नोटिस जारी

Mungeli News : मुंगेली : मुंगेली जिले में नर्सिंग होम एक्ट और पीसीपीएनडीटी एक्ट से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग में दो अलग-अलग कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-03 दीपक कुमार प्रजापति को निलंबित किया गया है, जबकि सीएमएचओ डॉ. शीला साहा और टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार को नोटिस जारी किया गया है।

Mungeli News : दीपक कुमार प्रजापति को नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में अनावश्यक विलंब और लापरवाही के लिए निलंबित किया गया। जांच में यह पाया गया कि 19 में से 18 प्रकरण समय सीमा से बाहर चले गए थे। पूर्व में इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मुंगेली निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Mungeli News : दूसरी ओर कलेक्टर कुंदन कुमार ने पाया कि सीएमएचओ डॉ. शीला साहा और टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार द्वारा नर्सिंग होम एक्ट और पीसीपीएनडीटी एक्ट से जुड़े दस्तावेज़ और प्रकरण समय पर और सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किए गए। कई फाइलें बिना हस्ताक्षर, बिना आवश्यक निरीक्षण और अधूरी जानकारी के साथ पेश की गई थीं।

Mungeli News : कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। समय पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। ये दोनों कार्रवाइयां स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने और विभागीय प्रक्रिया को पुख्ता बनाने के लिए अहम मानी जा रही हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories