Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Mumbai News :रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले मिला प्रमोशन: ACP दया नायक की वो कहानी जिससे थर्राता था मुंबई का अंडरवर्ल्ड

Mumbai News :मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के जाने-माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को रिटायरमेंट से ठीक 48 घंटे पहले बड़ा तोहफा मिला है। उन्हें प्रमोट कर असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) बनाया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को हुए प्रमोशन के बाद वह गुरुवार को पुलिस सेवा से रिटायर हो जाएंगे।

 

READ MORE :CG News : रायपुर एसीबी-ईओडब्ल्यू में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, ASP, DSP और इंस्पेक्टर का तबादला, भ्रष्टाचार विरोधी इकाई में सौंपी गई नई अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी

Mumbai News :दया नायक के साथ तीन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों — जीवन खारत, दीपक दल्वी और पांडुरंग पवार को भी प्रमोशन मिला है। सभी प्रमोशन महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग के आदेश पर किए गए हैं।

Mumbai News :दया नायक ने 1995 में मुंबई पुलिस की सेवा शुरू की थी। उनकी पहली पोस्टिंग जुहू पुलिस स्टेशन में हुई थी। इस समय वह क्राइम ब्रांच की बांद्रा यूनिट में कार्यरत हैं।

Mumbai News :1990 के दशक में जब मुंबई अंडरवर्ल्ड के शिकंजे में जकड़ी हुई थी, दया नायक ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा मोर्चा खोला। 1996 में छोटा राजन गिरोह के दो शूटरों विनोद मटकर और रफीक को उन्होंने दक्षिण मुंबई में ढेर कर पहली बड़ी सफलता हासिल की। 1997 में उन्होंने अंधेरी में छोटा राजन के खास सतीश राउत को एनकाउंटर में मार गिराया।

Mumbai News :1998 तक दया नायक मुंबई पुलिस में चर्चित नाम बन चुके थे। उन्होंने कई बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें दाऊद इब्राहिम के गुर्गे भी शामिल थे। उनकी खुफिया नेटवर्क, सटीक रणनीति और तेज कार्रवाई के चलते उन्हें “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” की पहचान मिली।

Mumbai News :उनकी लोकप्रियता और करियर पर आधारित फिल्म “अब तक छप्पन” में नाना पाटेकर ने उनका किरदार निभाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दया नायक अब तक 84 एनकाउंटर में शामिल रह चुके हैं।

Mumbai News :हालांकि 2006 में वे विवादों में भी घिरे। उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पैतृक गांव में उनकी मां के नाम पर एक हाईटेक स्कूल बनवाया गया था, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की थी। आरोप लगा कि इसके लिए करोड़ों रुपये कहां से आए। ACB ने जांच की लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला और बाद में वे सभी आरोपों से बरी हो गए।

Mumbai News :दया नायक ने महाराष्ट्र एटीएस में भी सेवाएं दीं और कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाई। वे 2021 में अंबानी सुरक्षा मामले की जांच टीम का हिस्सा रहे, इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के घर फायरिंग, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सैफ अली खान पर हमले जैसे मामलों की भी पड़ताल की।

Mumbai News :अपने सख्त रवैये और तेज कार्रवाई के लिए चर्चित रहे दया नायक का पुलिस करियर रोमांच और बहादुरी की मिसाल माना जाता है। रिटायरमेंट से पहले मिले प्रमोशन ने उनके सेवाकाल की आखिरी पारी को यादगार बना दिया।

 

READ MORE :सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग सिफारिश पर बहस तेज़

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories