Monday, February 16, 2026
18.5 C
Raipur

Mumbai Airport : मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: बारिश में फिसली एयर इंडिया की फ्लाइट, तीन टायर फटे

Mumbai Airport : नई दिल्ली: सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर तेज बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया जब कोच्चि से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 रनवे पर फिसल गई। यह विमान A320 (VT-TYA) सुबह 9:27 बजे रनवे 27 पर उतर रहा था, तभी यह टचडाउन जोन के पास संतुलन खो बैठा और करीब 16 से 17 मीटर तक रनवे से बाहर चला गया।

Mumbai Airport : विमान फिसलने के बाद अनपेव्ड एरिया में घुसा और फिर वहां से निकलकर टैक्सीवे पर पहुंचा, जहां पायलट ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए विमान को रोका।एयर इंडिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फ्लाइट को लैंडिंग के समय भारी बारिश का सामना करना पड़ा। टचडाउन के बाद विमान रनवे से बाहर निकल गया, लेकिन सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंचने में सफल रहा। सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं और विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

Mumbai Airport : इस घटना में विमान के तीन टायर फट गए और मुख्य रनवे 09/27 को भी नुकसान पहुंचा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रनवे की मरम्मत तक के लिए सेकेंडरी रनवे 14/32 को चालू कर दिया गया है ताकि हवाई यातायात प्रभावित न हो।

Mumbai Airport : मुंबई एयरपोर्ट (CSMIA) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कोच्ची से आने वाली फ्लाइट रनवे एक्सकर्शन का शिकार हुई, लेकिन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और स्थिति को सुरक्षित ढंग से संभाल लिया गया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds