Wednesday, February 25, 2026
24.1 C
Raipur

MP TOP 5 NEWS : एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

MP TOP 5 NEWS :

8 शहरों को स्वच्छता अवॉर्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के 8 शहरों को स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करेंगी। सुपर लीग श्रेणी में इंदौर, उज्जैन और बुधनी, जबकि भोपाल, देवास और शाहगंज को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा। जबलपुर को विशेष श्रेणी और ग्वालियर को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

स्पेन में निवेश आकर्षित कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी स्पेन यात्रा के दूसरे दिन ला-कोरुना पहुंचेंगे। यहां वे टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश, पीएम मित्र पार्क और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर इन्डिटेक्स कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। यूरोपीय ब्रांड्स के लिए मध्यप्रदेश को निर्माण केंद्र के रूप में बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी।

पहलगाम हमले के बाद एमपी में NSS की संख्या बढ़ेगी
एनएसएस की सेवाओं को और मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने NSS इकाइयों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। उत्कृष्ट सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को 1 लाख रुपए का पुरस्कार भी मिलेगा। प्रदेश में वर्तमान में 1560 इकाइयों में 1.56 लाख पंजीकृत छात्र-छात्राएं हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में इंदौर फिर नंबर 1, भोपाल दूसरे स्थान पर
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के नतीजों में इंदौर एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। राजधानी भोपाल को दूसरा स्थान मिला है। स्वच्छता में लगातार सुधार कर रहे प्रदेश के अन्य शहरों को भी सम्मान मिलने जा रहा है। भोपाल को ‘सबसे स्वच्छ राजधानी’ का खिताब मिल सकता है।

अतिथि शिक्षकों पर सख्ती, ई-अटेंडेंस अनिवार्य
एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की ई-अटेंडेंस न लगाने पर 18 जुलाई से गैरहाजिर मानने और मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। “हमारे शिक्षक” ऐप पर उपस्थिति अब अनिवार्य कर दी गई है। अतिथि शिक्षक संघ ने अवकाश की मांग के साथ नियम में लचीलापन देने की अपील की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : ग्वालियर में महिला CSP पर कार चढ़ाने की कोशिश, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ग्वालियर: शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित फूलबाग चौपाटी...

M.P News : ग्वालियर- सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, मौत से मचा हड़कंप

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में एक...

ट्रंप का नया टैरिफ वार! अब भारत के इस सेक्टर पर ठोका 126% शुल्क, निशाने पर और भी कई देश

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से रेसिप्रोकल...

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन एक और को बड़ा झटका! डीवीसीएम मल्लेश ने किया सरेंडर

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को एक...

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र...

Related Articles

Popular Categories