Wednesday, February 18, 2026
21.4 C
Raipur

MP TOP 5 BREAKING : एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें….

1. भोपाल के 40 इलाकों में आज बिजली कटौती
राजधानी के 40 से ज्यादा इलाकों में आज 5 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग समय पर पावर कट रहेगा। इसमें सुभाषनगर, बाग सेवनिया, उत्सव परिसर, ई-2, ई-3, ग्रीन मीडोज कॉलोनी, विजय नगर, गुफा मंदिर और गैस राहत हॉस्पिटल जैसे इलाके शामिल हैं।

2. एमपी में थमा तेज बारिश का दौर
प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 25 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक हल्की बरसात का दौर जारी रहेगा, वहीं मानसून विदाई से पहले तेज बारिश की एक और संभावना बनी हुई है।

3. अक्टूबर से भोपाल में मेट्रो का सफर
राजधानी भोपाल में अगले महीने से मेट्रो दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। शुरुआती 7 दिन यात्रियों को फ्री सफर की सुविधा मिलेगी। इसके बाद तीन महीने तक टिकट पर 75%, 50% और 25% की छूट दी जाएगी। मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम 80 रुपए तय किया गया है। पहले फेज में ऑरेंज लाइन पर सुभाषनगर से एम्स तक मेट्रो चलेगी।

4. कांग्रेस अब तक घोषित नहीं कर पाई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष
प्रदेश में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जुलाई में 16 लाख सदस्यों ने मतदान किया था, जिसमें 18 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव को डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पाई है।

5. भोपाल मेट्रो का निरीक्षण करेगी CMRS टीम
मेट्रो संचालन शुरू होने से पहले CMRS (Commissioner of Metro Rail Safety) की टीम भोपाल पहुंचेगी। 2 से 3 दिन तक मेट्रो के ट्रैक और तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद मेट्रो यात्रियों के लिए औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P Crime : भोपाल में क्रिप्टो कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी, 4.25 लाख रुपये पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में साइबर ठगी...

महाराष्ट्र में देवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला! मुस्लिमों को 5% कोटा अब पूरी तरह खत्म

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक और शैक्षणिक...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds