Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal मध्य प्रदेश में आज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 21 जिलों...

मध्य प्रदेश में आज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 21 जिलों में मौसम रहेगा उथल-पुथल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी, बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम में उथल-पुथल रहने की संभावना है। छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में तेज हवाओं, बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में बदलाव के कारण कृषि प्रभावित हो सकता है

विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में तापमान में अचानक वृद्धि और शुष्क हवाओं के कारण गेहू और चना जैसी रबी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर हल्की सिंचाई अवश्य करें।

Read More : M.P News : डबरा में नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव! आज से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:

  • खरगोन: 34.2°C

  • खंडवा: 34.1°C

  • राजगढ़/उज्जैन: 32.7°C

  • धार: 32.6°C

  • नर्मदापुरम: 32.4°C

न्यूनतम तापमान की स्थिति

रात का न्यूनतम तापमान निम्नलिखित स्थानों पर दर्ज किया गया:

  • करौंदी: 8.0°C

  • कल्याणपुर: 8.1°C

  • पचमढ़ी: 8.8°C

  • रीवा: 9.6°C

  • चित्रकूट: 10.1°C

मौसम के बदलाव से सावधान रहने की सलाह

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। विभाग ने नागरिकों और किसानों को सावधानी बरतने, बिजली चमकने और तेज हवाओं से सुरक्षा करने की हिदायत दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here