Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

MP TOP 5 BREAKING : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें…

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बिहार और इंदौर दौरा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 08:30 बजे भोपाल से बिहार के लिए रवाना हुए। वह 10:15 बजे पटना पहुंचे और क्रिसेंट गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद 11:25 बजे इंदौर के लिए रवाना हुए और दोपहर 1:10 बजे इंदौर पहुंचे। दोपहर 02:45 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम 5:35 बजे मुख्यमंत्री भोपाल लौटेंगे।

  • MP में ST वर्ग को रोजगार में देश में नंबर वन
    2025–26 में मनरेगा के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग को सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान किया गया। प्रदेश में कुल 62,56,000 जॉब कार्डधारी परिवारों में 1 करोड़ से अधिक श्रमिक हैं। 32 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार मिला और 47,38,000 श्रमिक विभिन्न कार्यों में भाग ले चुके हैं।

  • रवीन्द्र भवन में भारतीय मातृभाषा आयोजन
    रवीन्द्र भवन में दो दिवसीय “राष्ट्र निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका” विषयक आयोजन होगा, जिसका मार्गदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। 15 सितंबर की शाम पांच बजे राष्ट्रीय हिंदी सम्मान भी वितरित किया जाएगा।

  • DRI की कार्रवाई: महिला ड्रग्स तस्कर पकड़ी गई
    युगांडा की महिला ड्रग्स तस्कर को DRI ने पकड़ा। उसके पास से 368.90 ग्राम MD ड्रग्स और 147.40 ग्राम कोकीन जब्त किए गए। महिला के पास दो पासपोर्ट मिले, और वह मुंबई में विदेशी गैंग से जुड़ी हुई पाई गई। DRI कोर्ट भोपाल ने महिला को 26 सितंबर तक जेल भेजा।

  • MP में बारिश का नया सिस्टम सक्रिय
    राजधानी भोपाल सहित 8 जिलों में आज बारिश होगी। इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग में भी बारिश की संभावना है। खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और अनूपपुर में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून का नया टर्फ प्रदेश के बीच से गुजर रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds