Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur 20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह...

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी 20 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा संचालन को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को सख्त किया गया है।

हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल परीक्षाओं की तिथियां घोषित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक चलेगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।

राजनांदगांव में 88 परीक्षा केंद्र तैयार

जिले में मंडल परीक्षा के लिए कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 87 शासकीय और 1 अशासकीय संस्था शामिल है। परीक्षा संचालन के लिए केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है।जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और केंद्रों पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

Read More : C.G Crime : रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से दिनदहाड़े 38 लाख पार, परिचित पर शक

नकल रोकने उड़नदस्ता दल तैनात

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। केंद्राध्यक्षों को सुरक्षा गार्ड के साथ स्टेट स्कूल से परीक्षा सामग्री वितरित की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

हजारों विद्यार्थी होंगे शामिल

शैक्षणिक सत्र 2026 में जिले से कक्षा 10वीं के 10,096 और कक्षा 12वीं के 8,015 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यार्थियों ने भी अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है और परीक्षा को लेकर उत्साह का माहौल है।

सुरक्षित और शांतिपूर्ण परीक्षा पर प्रशासन का फोकस

प्रशासन का लक्ष्य है कि बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण, नकल-मुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हों। इसके लिए निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा वातावरण मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here