Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Makhan Das Raigarh Award : रायगढ़ का मान : माखन दास को...

Makhan Das Raigarh Award : रायगढ़ का मान : माखन दास को मिला ‘बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड’, धमतरी में हुए सम्मानित

Makhan Das Raigarh Award : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ : भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह में रायगढ़ के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष माखन दास को ‘बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। 18 जनवरी 2026 को धमतरी के गोंडवाना भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शहीद गेंदसिंह की गौरवशाली स्मृतियों के बीच उन्हें यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई।

समारोह में राज्यभर के साहित्यकारों और समाजसेवियों की मौजूदगी में माखन दास को समाज के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण और भीम आर्मी के माध्यम से किए गए जनहित के कार्यों के लिए चुना गया।

अवार्ड प्राप्त करने के बाद माखन दास ने इस सफलता का श्रेय अपने संगठन के प्रत्येक सदस्य को दिया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का है जिन्होंने हर संघर्ष में मेरा साथ दिया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के हर सिपाही और प्रदेश नेतृत्व के भरोसे के कारण ही आज मुझे यह पहचान मिली है।”

उन्होंने विशेष रूप से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आज़ाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, मुकेश लहरें, बसंत लहरें, और रायगढ़ टीम के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। माखन दास ने इस अवसर पर बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के नारे को दोहराते हुए सामाजिक एकता और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस उपलब्धि पर रायगढ़ जिले के भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए एक बड़ी गौरव गाथा बताया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here