Saturday, August 29, 2026
Home Jobs MP Police Constable Recruitment : एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी :...

MP Police Constable Recruitment : एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी : 7500 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती का कैलेंडर घोषित

MP Police Constable Recruitment
MP Police Constable Recruitment

भोपाल। MP Police Constable Recruitment : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPPSC) ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य के युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

MP Police Constable Recruitment : परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 है। परीक्षा का प्रारंभिक चरण 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा राज्य के प्रमुख केंद्रों पर होगी, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रतलाम, सतना और नीमच शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उम्मीदवारों से अपील है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेजों और योग्यता शर्तों को पूरा करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here