Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Congress Meeting : जिलाध्यक्षों की संभागवार बैठक का दूसरा दिन, जीतू पटवारी...

Congress Meeting : जिलाध्यक्षों की संभागवार बैठक का दूसरा दिन, जीतू पटवारी ने कहीं बड़ी बात…देखें वीडियो

Congress Meeting
Congress Meeting

भोपाल | Congress Meeting : भोपाल में कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की संभागवार बैठक का आज दूसरा दिन रहा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में ग्वालियर-चंबल और इंदौर संभाग के जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता एमपी कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने की।

Congress Meeting : बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, संगठन प्रभारी संजय कामले, गुना जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के साथ निलय डागा, गजेंद्र जाटव, मधुराज तोमर, पिंकी भदौरिया, रामशेष बघेल, मोहित अग्रवाल और सुरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि “वन टू वन” सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की जा रही है। इन बैठकों का उद्देश्य आगामी समय में कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज की रणनीति तैयार करना है। गुना के जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह संगठन सृजन का एक नया और जबरदस्त प्रयास है। बैठक के माध्यम से जिला इकाइयों को मजबूत किया जा रहा है और ग्वालियर-चंबल संभाग में रणनीति तय की गई है ताकि मतदान केंद्रों तक कांग्रेस की पहुँच और प्रभाव बढ़ाया जा सके।

कल भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक हुई थी, और अब जनता में कांग्रेस के प्रति उत्साह भी बढ़ रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here