MP Sidhi News : सीधी। (विमलेश द्विवेदी) सीधी जिले में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। यह हादसा जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहट-अमिलिया मार्ग के बीच हटवा खास के समीप हुआ। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रक के चालक और परिचालक दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
READ MORE : हरियाणा कांग्रेस में कलह : राव नरेंद्र की ताजपोशी पर बवाल, बेदाग छवि की मांग से हाईकमान पर दबाव…
MP Sidhi News : यह घटना मंगलवार (30 सितंबर 2025) की तड़के सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास हुई। सीमेंट से लोड ट्रक (MP 06 HC 3314) सतना से सीमेंट लादकर सीधी जिले के हटवा बरहा टोला स्थित शिव ट्रेडर्स के यहां खाली करने के लिए आ रहा था। जैसे ही ट्रक हटवा खास के पास रेही नदी की ढलान पर पहुँचा, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे नदी में पलट गया।
READ MORE : केंद्रीय कृषि मंत्री ने बुधनी में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ….
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बिना किसी देरी के चालक और परिचालक को बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों की फुर्ती के कारण दोनों व्यक्तियों की जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











