आज CM मोहन बहुत व्यस्त! करेंगे लोकपथ 2.0 ऐप लॉन्च, साथ ही सागर जिले में 312 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रवींद्र भवन में PWD का लोकपथ 2.0 ऐप लॉन्च करेंगे। इस ऐप के माध्यम से राज्य में सड़क निर्माण और रखरखाव की पारदर्शिता बढ़ेगी। PWD मंत्री राकेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में राज्यस्तरीय सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क दस्तावेज और नवाचारों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी होगा। राज्यभर से 1,500 से अधिक अभियंता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और नवीन तकनीकों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर परिचित होंगे।

Read More : भोपाल: एमपी कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं में अब बायोमेट्रिक एंट्री, AI से होगी निगरानी

सागर जिले में 312 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

सीएम डॉ. मोहन यादव सागर जिले के खुरई में भी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 312 करोड़ रुपये की लागत वाले 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

  • 38 विकास कार्यों की लागत 165 करोड़ रुपये, इनका लोकार्पण किया जाएगा।

  • 48 विकास कार्यों की लागत 147 करोड़ रुपये, इनका भूमिपूजन होगा।

सीएम का रोड-शो और जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण

मुख्यमंत्री खुरई में रोड-शो में शामिल होंगे और नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को लाभ वितरित किया जाएगा। साथ ही, विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी सीएम अवलोकन करेंगे।

डिजिटल और ईको-फ्रेंडली पहल

लोकपथ 2.0 ऐप के माध्यम से सड़क निर्माण और रखरखाव की प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी। इससे कागज का उपयोग कम होगा, और यह ईको-फ्रेंडली दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories