C.G News : बिलासपुर में सनसनी, सड़क पर पेट्रोल खरीदने के बाद युवक जला, घटना से हड़कंप

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक अचानक सड़क के बीच आग की लपटों में घिर गया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया है।

 पेट्रोल खरीदने के बाद हुआ हादसा

सीसीटीवी फुटेज में युवक पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदते हुए नजर आता है। इसके बाद वह अपनी बाइक से कुछ दूरी तय करता है और सड़क किनारे रुकते ही अचानक आग की चपेट में आ जाता है।
Read more : M.P News : महिला बिल पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

आग में घिरा युवक, लोगों ने बचाई जान

आग लगने के बाद युवक चीखते हुए सड़क पर दौड़ने लगा और कुछ दूरी पर गिरकर लोटने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

80 प्रतिशत झुलसा, हालत गंभीर

घायल युवक की पहचान मनजीत जायसवाल (28) के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

CCTV ने बढ़ाया रहस्य

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फुटेज में शॉर्ट सर्किट जैसी कोई स्पष्ट स्थिति नजर नहीं आती। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि मामला आत्मदाह का हो सकता है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है, लेकिन CCTV इससे मेल नहीं खाता। पुलिस अब आत्मदाह, हादसा और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *