CG News : नवरात्रि मेला डोंगरगढ़ : श्रद्धालुओं के लिए 10 पार्किंग और 50 पेट्रोलिंग टीम तैनात

VIKASH KHALKHO

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि मेला 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की उम्मीद के बीच, पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी कर ली है।

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में मेला ड्यूटी में तैनात सभी जवानों को ब्रीफ किया गया और ड्यूटी वितरण किया गया। मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है और लगभग 1000 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

Read News : CG News : राजनांदगांव : पुलिस अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की कोशिश, वीडियो वायरल…

सुरक्षा एवं ड्यूटी व्यवस्था:

  • अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के लिए 300 जवान तैनात।

  • दर्शनार्थियों के लिए 10 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था।

  • मेला क्षेत्र में 20 चारपहिया वाहन, 15 मोटरसाइकिल और 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टियां।

  • मंदिर से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों तक फिक्स पिकेट बल तैनात।

  • उपर मंदिर से नीचे मंदिर तक, रोपवे और सीढ़ियों में सुरक्षा व्यवस्था।

  • क्षीरपानी क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम और गोताखोर पार्टी।

  • बुढादेव मंदिर में भी विशेष सुरक्षा।

Read News :  GST Reforms : पीएम मोदी ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर किया राष्ट्र को संबोधित, 22 सितंबर से लागू होंगे नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य दर्शनार्थियों को सुचारू रूप से दर्शन कराना, यातायात सुगमता बनाए रखना और कानून एवं शांति बनाए रखना है।

इस दौरान स्ट्रक्चर/ऑप्स अधिकारी, सेनानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक सहित जिले एवं आसपास के जिलों से आए अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित मार्गों का उपयोग करें ताकि पर्व सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *