भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 29 सितंबर 2025 है। जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत MP कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद त्रुटि सुधार की सुविधा 4 अक्टूबर 2025 तक रहेगी, इसलिए उम्मीदवार ध्यानपूर्वक जानकारी भरें।
योग्यता:
-
सामान्य वर्ग: 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य
-
अनुसूचित जनजाति (ST): न्यूनतम 8वीं पास
आयु सीमा:
-
न्यूनतम: 18 वर्ष
-
अधिकतम: 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए छूट लागू)
परीक्षा तिथि: 30 अक्टूबर 2025 से, दो पालियों में
-
प्रथम पाली: 9:30 AM – 11:30 AM
-
द्वितीय पाली: 2:30 PM – 4:30 PM
परीक्षा केंद्र: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन
आवेदन शुल्क:
-
सामान्य: 500 रुपये
-
SC/ST/OBC/EWS: 250 रुपये
-
दिव्यांग: 200 रुपये
-
विभागीय SC/ST/OBC/EWS: 100 रुपये
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
-
आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
‘Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
-
दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही आवेदन कर दें, क्योंकि आवेदन विंडो आज बंद हो जाएगी।













