HomeMadhya PradeshMP NEWS : बोट क्लब पर युवकों ने की मारपीट, सड़क पर...

MP NEWS : बोट क्लब पर युवकों ने की मारपीट, सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल

Date:

Related stories

MP NEWS : भोपाल : भोपाल के मशहूर बोट क्लब इलाके में बुधवार देर शाम कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर मारपीट और गाली-गलौज की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ झूमाझटकी और मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं, जिससे वहां मौजूद आम लोग दहशत में आ गए।

MP NEWS : स्थानीय लोगों का कहना है कि बोट क्लब पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। फुटपाथों पर अवैध दुकानों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। नगर निगम की लापरवाही के चलते बोट क्लब की व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

 

 

MP NEWS : घटना को लेकर अब प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर शहर के सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और युवकों की पहचान की कोशिश जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here