Singrauli Bike Accident: सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा खड़े डंपर से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

Anuj Nirala

Singrauli Bike Accident: सिंगरौली। जिले के तियरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गए। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

Singrauli Bike Accident: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज साहू (22 वर्ष), निवासी परसदेही के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तियरा क्षेत्र में सड़क पर खड़े डंपर से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE: MP Green Development Project: हरित विकास की ओर बड़ा कदम सड़क निर्माण के साथ लगाए जाएंगे 80 हजार पौधे, CM मोहन यादव का ऐलान

तेज रोशनी बनी हादसे की वजह!

Singrauli Bike Accident: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क क्रॉसिंग के दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। अचानक दृश्यता कम होने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी।

अस्पताल में मचा हड़कंप

Singrauli Bike Accident: घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज साहू को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे।

मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

Singrauli Bike Accident: स्थिति को देखते हुए विधायक Ramniwas Shah, तहसीलदार सविता यादव, कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार और पुलिस बल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

READ MORE: Twisha Sharma मौत मामले में अब CBI कर रही प्रेग्नेंसी विवाद पर फोकस, समर्थ को था बच्चे के बाप होने पर शक

जांच में जुटी पुलिस

Singrauli Bike Accident: पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *