Monday, August 31, 2026
Home Madhya Pradesh Katni Illegal Liquor Seized : शराब तस्करी के खिलाफ झिंझरी पुलिस का...

Katni Illegal Liquor Seized : शराब तस्करी के खिलाफ झिंझरी पुलिस का एक्शन: सीएसपी नेहा पचीसिया ने किया खुलाशा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Katni Illegal Liquor Seized : कटनी। झिंझरी चौकी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लोडर वाहन से 32 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

सीएसपी नेहा पचीसिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेवरी की ओर से एक लोडर वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब शहर की ओर लाई जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई झिंझरी पुलिस टीम ने बाईपास पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 32 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने लोडर और शराब को जब्त कर लिया है। सीएसपी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान संकेत दिए कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है और मामले की गहराई से जांच के बाद आरोपियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पुलिस शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here