Tuesday, February 17, 2026
16.5 C
Raipur

MP NEWS : चोरों के हौसले बुलंद, डॉक्टर के घर लाखों की चोरी, नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, स्पेशल डीजी के आवास पर तैनात होमगार्ड का मोबाइल छीना

MP NEWS : भोपाल : भोपाल में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय डॉक्टर और उनका परिवार घर के अंदर ही मौजूद था।

MP NEWS : जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मुख्य गेट बंद करना भूल गए थे। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोर चुपचाप घर में दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने अलमारी में रखे कीमती जेवरात चोरी किए और बिना किसी आहट के मौके से फरार हो गए।

MP NEWS : चोरी का पता चलने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरों की पूरी करतूत कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। यह मामला मिसरोद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

MP NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, पीड़िता छह माह की गर्भवती मिली

MP NEWS : भोपाल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग पीड़िता करीब छह माह की गर्भवती है।

MP NEWS : अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

MP NEWS : जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था, जिससे दोनों के बीच आपसी पहचान होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से पीड़िता के संपर्क में था और घटनाएं किस समयावधि में हुईं। पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

MP NEWS : स्पेशल डीजी के आवास पर तैनात होमगार्ड का मोबाइल छीना, एटीएम से 29 हजार रुपये निकाले

MP NEWS : भोपाल में स्पेशल डीजी के आवास पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ लूट की घटना सामने आई है। बदमाश ने जवान का मोबाइल फोन छीना और बाद में उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 29 हजार रुपये निकाल लिए।

होमगार्ड सैनिक ने घटना की जानकारी उसी दिन गोविंदपुरा थाना पुलिस को दे दी थी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने मामला 22 दिन बाद दर्ज किया।

MP NEWS : जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे चेतन ब्रिज के पास स्थित एसबीआई एटीएम में हुई थी। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

MP NEWS : मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds