विदिशा: फिल्म अभिनेता और साहित्यकार आशुतोष राणा आज विदिशा पहुंचे। वह शिव तांडव स्त्रोत का संस्कृत से हिंदी अनुवाद कर अपनी आवाज दे चुके हैं और कवि, साहित्यकार तथा वक्ता के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं।
इस अवसर पर वे विदिशा निवासी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले कवि आलोक श्रीवास्तव के साथ काव्यानंद कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय आनंद श्रीवास्तव और निसार मालवी की पुस्तकों का विमोचन भी किया।
मीडिया से बातचीत में आशुतोष राणा ने कहा कि “मध्य प्रदेश की बात ही निराली है। यह मित्र प्रदेश है, जो सभी को साथ लेकर चलता है, चाहे कोई भी धरती से आए।”
आशुतोष राणा, फिल्म अभिनेता — “मध्य प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जो सभी को साथ लेकर चलता है, इसकी संस्कृति और साहित्यिक विरासत अद्भुत है।”













