MP News: Rewa: रीवा के चौराहटा थाना क्षेत्र के करहिया मंडी इलाके में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाश नगदी समेत लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
MP News: Rewa: जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शर्मा परिवार घर में ताला लगाकर अपने गांव छिबौरा गया हुआ था। इसी दौरान रैकी कर पहुंचे चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी करीब 85 हजार रुपये की नकदी, लगभग 10 तोला सोना और 1 किलो चांदी चोरी कर ली।
MP News: Rewa: पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता क्षमा शर्मा ने बताया कि चोर पूरी योजना के साथ घर में घुसे थे और कुछ ही समय में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
MP News: Rewa: घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित परिवार ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है। चौराहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Mp News: बैढ़न में अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर प्रेस वार्ता, 13 अप्रैल को होगा सम्मान समारोह











