MP NEWS : भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहरीले कफ सिरप से मध्य प्रदेश में अब तक 25 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार और केंद्र दोनों मौन हैं।
MP NEWS : पटवारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने 19 सितंबर को ही केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेज दी थी, जिसमें कहा गया था कि बच्चों की किडनी फेल होने की वजह दूषित दवा है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी थी, लेकिन न तो पोस्टमार्टम कराया गया और न ही जांच बैठाई गई।
MP NEWS : कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह “सरकारी हत्या” है, और दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, ड्रग कंट्रोलर पर एफआईआर हो और पूरे प्रकरण की जांच CBI से कराई जाए।
MP NEWS : उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनू राणा नामक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कंपनियों के बीच डील करवाने का काम करता है और उसका संबंध केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पीए आदित्य सिंह से है।
MP NEWS : पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में बच्चों के अस्पतालों के बाहर एक दिन का उपवास रखेगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा — “यह राजनीति नहीं, बच्चों की जान का सवाल है, अब जनता को सरकार से जवाब मांगना होगा।”













