MP News: सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों का खरीदी घोटाला लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप, कई अधिकारी घेरे में

MP News: Singrauli: जिले के शिक्षा विभाग में कथित करोड़ों रुपये की खरीदी अनियमितताओं को लेकर रीवा लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सहित कई अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

MP News: इनाम घोषित, जांच तेज—सिंगरौली बैंक लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

जानकारी के अनुसार, विभिन्न मदों में की गई खरीदी अब जांच के घेरे में है। 558 विद्यालयों में स्वच्छता और कीटाणुशोधन सामग्री पर करीब 97 लाख 67 हजार रुपये खर्च किए गए। वहीं 19 स्कूलों में वर्चुअल रियलिटी लैब के नाम पर लगभग 4 करोड़ 68 लाख 16 हजार रुपये व्यय किए गए। इसके अलावा 61 विद्यालयों में बिजली व्यवस्था, उपकरण और मरम्मत कार्यों पर करीब 3 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च होने की बात सामने आई है। इन सभी खर्चों में निविदा प्रक्रिया, गुणवत्ता और भुगतान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

MP News: Singrauli: लोकायुक्त पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यभान सिंह, सहायक संचालक राजधर साकेत, जिला परियोजना समन्वयक रामलखन शुक्ल और सहायक परियोजना समन्वयक (वित्त) छविलाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

15 अप्रैल को लोकायुक्त टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कई अहम दस्तावेज जब्त किए। इनमें टेंडर फाइलें, बिल, भुगतान रिकॉर्ड और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। अब इनकी जांच के आधार पर पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

MP News: कबाड़ की आड़ में अवैध गतिविधियां? बलियरी में धुएं से बढ़ी लोगों की चिंता

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि जिन मदों में राशि खर्च की गई, वे सीधे स्कूलों और छात्रों से जुड़े हैं। यदि जांच में अनियमितताएं साबित होती हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

MP News: Singrauli: फिलहाल पूरे जिले की नजर इस जांच पर टिकी है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories