सीहोर। सीहोर जिले के श्यामपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीएम श्री में विधायक सुदेश राय ने मध्यप्रदेश शासन की उत्साहवर्धन योजना के तहत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ई-स्कूटी और साइकिल वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ई-स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही कक्षा 6वीं के 13 और कक्षा 9वीं के 94 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। उन्होंने इस मौके पर शासन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर, बीआरसीसी अशोक वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिम गौर, दिनेश पाटीदार, अजय चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक सुदेश राय :
“हमारी योजना का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देना है। इस अवसर पर मैंने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।”











