MP News: कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हनुमान जयंती के कार्यक्रम के दौरान कैमोर में दिए गए उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
MP News:वीडियो में विधायक संजय पाठक यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे एक बार फिर मध्यवर्ती चुनाव कराने पर विचार कर रहे हैं, ताकि जनता से यह जान सकें कि वे उनके कार्य से संतुष्ट हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें 51 प्रतिशत से भी कम समर्थन मिला, तो वे इस्तीफा दे देंगे।
MP News:गौरतलब है कि इससे पहले भी संजय पाठक ने विधानसभा चुनाव से पूर्व जनमत संग्रह जैसा आयोजन कराया था, जिसमें उन्हें भारी समर्थन मिला था। इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। अब उनके इस नए बयान ने क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।











