Thursday, August 20, 2026
Home Crime MP News: रानीतालाब में महिलाओं से हथियार दिखाकर लूट, शहडोल से मायके...

MP News: रानीतालाब में महिलाओं से हथियार दिखाकर लूट, शहडोल से मायके आई थीं पीड़िता

MP News: यह सवाल है सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीतालाब मंदिर परिसर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन के लिए पहुंची महिलाओं के साथ 18 से 22 वर्ष की उम्र के दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर आभूषणों की लूट कर ली और परिसर की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए
लूटी पिटी अवस्था में थाने में पहुंची महिलाओं ने बदमाशों का हुलिया बताते हुए सिटी कोतवाली थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई है

MP सरकार का बड़ा फैसला! जहां PNG लाइन, वहां 3 महीने में बंद होंगे LPG कनेक्शन

MP News: घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कृष्णा वर्मा निवासी थाना सुहागपुर शहडोल ने बताया कि वह बरहों कार्यक्रम में शामिल होने रीवा के घोघर मोहल्ले स्थित अपने मायके में आई थी कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपनी दो भतीजी और चचेरी बहू को लेकर रानी तालाब मंदिर घूमने के लिए गई थी जहां रविवार की शाम तकरीबन 5:00 के आसपास दो नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने कट्टे की नोक पर उनके कीमती सोने के आभूषण लूट लिए

इससे पहले कि वह चीख पुकार मचा कर राहगीरों को घटना की जानकारी दे पाती नकाबपोश बदमाश रानी तालाब परिसर की बाउंड्री वॉल कूद कर मौके से फरार हो गए,

MP News: पीड़ितों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का अपराध पंजीबद्ध करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here