MP News : सीहोर में सूचना संकलन कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक संपन्न, दीपावली और धनतेरस सुरक्षा पर विशेष जोर

0
296

सीहोर। 16 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में जिले के समस्त थानों के सूचना संकलन कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने की। इस दौरान आगामी दीपावली, धनतेरस और पटाखा बाजारों में सुरक्षा और व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार, पटाखा बाजारों में दुकानों का भौतिक सत्यापन, आग सुरक्षा उपायों की जांच और नगर पालिका क्षेत्र में फायर ब्रिगेड एवं पंचायत क्षेत्रों में पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दुकानदारों को रेत की बाल्टी रखने की समझाइश दी जाएगी और अवैध पटाखा भंडारण एवं बिक्री पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More : MP News : बुरहानपुर सड़क सुधार: विधायक अर्चना चिटनिस ने डिवाइडर डामरीकरण का किया जायजा

धनतेरस के अवसर पर यातायात और बाजार व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। एसडीओपी, थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी द्वारा मार्ग डायवर्सन, फिक्स पॉइंट और पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। सराफा बाजार में आर्म्स युक्त फिक्स पॉइंट लगाए जाएंगे और बैंक, गोल्ड लोन एवं फाइनेंस संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था पर जोर दिया गया।साइबर अपराधों के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने और सूचना संकलन में शीघ्र आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, गोवंश तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर विशेष निगरानी रखने एवं प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Read More : MP News : छिंदवाड़ा बच्चों की मौत पर सीहोर में कांग्रेस का धरना, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

बैठक में निरीक्षक विशेष शाखा और प्रभारी जीविशा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सावधानी, तैयारी और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के लिए निर्देशित किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here