Maoist surrender : बस्तर में माओवादियों के आत्मसमर्पण से संगठन में हड़कंप, सरेंडर करने वालों को बताया ‘गद्दार’

Maoist surrender :  जगदलपुर : बस्तर में माओवादियों के बढ़ते आत्मसमर्पणों के कारण नक्सल संगठन की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने अब इस बढ़ती हताशा को छिपाने के लिए प्रचार का नया तरीका अपनाया है। हाल ही में, माओवादी संगठन ने अपने आत्मसमर्पण करने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’ बताते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में गोंडी भाषा का इस्तेमाल करते हुए आत्मसमर्पण करने वालों पर आरोप लगाया गया है कि वे संगठन के पैसे लेकर फोर्स के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

Maoist surrender
Read More : Rahul Gandhi press conference : राहुल गांधी ने हरियाणा की वोटर लिस्ट में फर्जी नामों पर उठाया सवाल, ‘मिस्ट्री ब्राजीलियन वोटर’ का लिंक्डइन पर भी खुलासा

माओवादी संगठन ने एक प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि कमलू नामक माओवादी सदस्य ने संगठन के 2 लाख रुपए लेकर आत्मसमर्पण किया। हालांकि, इस प्रेस नोट में माओवादी प्रवक्ता का नाम उजागर नहीं किया गया है, जो संगठन की अंदरूनी टूट और अविश्वास को दर्शाता है।

Maoist surrender
Read More : BJP vs Congress : राहुल गांधी ने किया वोट चोरी का दावा, आरोपों पर बीजेपी का पलटवार- करते हैं फालतू की बातें….

गोंडी भाषा में जारी इस वीडियो के जरिए आत्मसमर्पण करने वालों के खिलाफ भावनात्मक प्रचार करने की कोशिश की गई है, ताकि उनके गद्दारी के आरोपों को सही ठहराया जा सके। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह माओवादी संगठन की कमजोर पड़ती पकड़ और हताशा का संकेत है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या में बढ़ोतरी ने संगठन की जड़ों को हिला दिया है, और अब यह प्रचार केवल उनके घटते मनोबल को छिपाने की कोशिश है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories