MP News : बुरहानपुर सड़क सुधार: विधायक अर्चना चिटनिस ने डिवाइडर डामरीकरण का किया जायजा

0
89

बुरहानपुर। बुरहानपुर की विधायक अर्चना चिटनिस ने शाहपुर नगर के नाचनखेड़ा फाटे से आनंद सागर तक बन रहे डिवाइडर रोड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सड़क विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से किया जा रहा है।

विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि शाहपुर से इंदौर इच्छापुर हाईवे शिफ्ट होने के बाद सड़क को P.W.D. मध्यप्रदेश को हैंडओवर किया गया था। इसके बाद सड़क में डिवाइडर का निर्माण कराया गया और अब इसका डामरीकरण कार्य चल रहा है, जिसका निरीक्षण उन्होंने आज किया।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, सीएमओ दिलीप चौहान सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

अर्चना चिटनिस, विधायक बुरहानपुर: 
“यह सड़क विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बहुत लाभकारी होगा। हमें उम्मीद है कि डामरीकरण के बाद सड़क पूरी तरह सुगम और सुरक्षित होगी।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here