Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

MP News : सीटाडेल कंपनी पर लगा लाखों रुपए के फर्जी बिल का आरोप: सिंगरौली नगर निगम में कचरा प्रबंधन बना ‘बड़ा घोटाला’

MP News : सिंगरौली। एक ओर नगर पालिक निगम सिंगरौली स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे करता नहीं थकता, वहीं हकीकत इन दावों के ठीक उलट है। नगर निगम के 1 से 45 वार्डों तक कचरा उठाने की जिम्मेदारी संभालने वाली सीटाडेल कंपनी पर अब भारी अनियमितताओं और लाखों रुपए के फर्जी बिलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने कचरा संग्रहण और निस्तारण के नाम पर निगम के साथ बड़ा आर्थिक घोटाला किया है।

MP News : निस्तारण की जिम्मेदारी, लेकिन कचरा खुले में डंप

नगर निगम द्वारा अनुबंधित सीटाडेल कंपनी को कचरा एकत्र कर गनियारी कचड़ा संग्रह प्लांट में ले जाकर उसका प्रसंस्करण (खाद बनाना) करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

लेकिन, स्थानीय निवासियों के अनुसार, कंपनी ने इन व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा दी हैं। कंपनी द्वारा एकत्र किया गया कचरा निर्धारित प्रोसेसिंग सेंटर तक पहुंचाने के बजाय रेलवे क्रॉसिंग के पास खुले में डंप कर दिया जा रहा है। इस खुले कचरे से लगातार बदबू फैल रही है, जिससे आसपास की बस्तियों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

MP News : बदबू और प्रदूषण से जनस्वास्थ्य पर संकट

कचरे के इस अवैध ढेर से न केवल आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि कई पशुओं की मौत की खबरें भी सामने आई हैं।

  • बढ़ती बीमारियां: सड़े हुए कचरे से निकलने वाली जहरीली गैस और मच्छरों की बढ़ती संख्या से बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई घरों में लोग उल्टी, बुखार और सांस की समस्याओं से पीड़ित हैं।
  • जलस्रोतों का दूषित होना: कचरे से निकलने वाला गंदा पानी नालियों और नदियों में मिलकर तालाबों और नल-जल योजना के जलस्रोतों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को आपूर्ति किया जाने वाला पानी भी दूषित हो गया है। जानकारों का कहना है कि जल्द कार्रवाई न होने पर यह गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है।

MP News : नगर निगम ने दी नोटिस, जांच की मांग

इस पूरे मामले पर सीटाडेल कंपनी के स्थानीय मैनेजर राघवेंद्र सिंह ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी और नगर निगम के कुछ कर्मचारी आपस में मिलीभगत करके फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए का दुरुपयोग कर रहे हैं। जब नगर पालिक निगम सिंगरौली की उपायुक्त रूपाली द्विवेदी से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि सीटाडेल कंपनी के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

रूपाली द्विवेदी (उपायुक्त, नगर पालिक निगम सिंगरौली) के अनुसार, “सीटाडेल कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। यदि कंपनी की लापरवाही सिद्ध होती है, तो उसके खिलाफ अनुबंध निरस्त करने सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

शहरवासियों ने अब पूरे कचरा प्रबंधन तंत्र की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। यह “कचरा प्रबंधन घोटाला” अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि एक ओर शहर बेहतर रैंकिंग का दावा कर रहा है, वहीं नागरिक बदबू और बीमारियों के बीच जीने को मजबूर हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories