भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवाली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली का पर्व जीवन में सकारात्मकता, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने परिवार और समाज में मिठास और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।












