Breaking News : सीहोर के बुधनी में नर्मदा घाट पर फिर हादसा, भोपाल से आए युवक की डूबने से मौत

0
104

Breaking Newsसीहोर। बुधनी के ऐतिहासिक नर्मदा घाट पर आज दोपहर भोपाल से स्नान करने आए 18 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा की डूबने से मौत हो गई। सूरज अपने साथियों दीपक और राजेश विश्वकर्मा के साथ नहाते समय गहराई में चला गया।

स्थानीय युवकों वरुण माझी, दीपक यादव और दीपक मेहरा ने बहादुरी दिखाते हुए शव को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास विफल रहे।

यह हादसा पिछले तीन महीनों में घाट पर हुई तीसरी मौत है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन और नगर परिषद बुधनी की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घाट पर न सुरक्षा इंतजाम हैं और न चेतावनी बोर्ड।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here