छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा एयर स्ट्रीप पहुंचे। कुछ देर भाजपा नेताओं और अधिकारियों से चर्चा करने के बाद वह परासिया पहुंचे, जहां उन्होंने किडनी फेल होने से मृत हुए बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। मीडिया के सवालों से बचते हुए सीएम ने कहा, “अभी कुछ नहीं कह सकता।”
इस बीच प्रशासन ने एक्शन लेते हुए परासिया स्थित ‘अपना मेडिकल स्टोर्स’ का लाइसेंस निरस्त कर दिया। यह मेडिकल स्टोर डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी द्वारा संचालित किया जा रहा था।
Read More : MP News : छिंदवाड़ा : 11 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया
जानकारी के अनुसार, परासिया के सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी अपने निजी क्लीनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे। निजी प्रैक्टिस के दौरान बच्चों को ऐसी दवाइयां पर्चे पर लिखकर दी गईं, जिनके सेवन से बच्चों में तेज बुखार, पेशाब में कठिनाई और किडनी पर गंभीर असर पड़ा। इसके परिणामस्वरूप कुछ बच्चों की मौत हो गई।
Read More : Nobel 2025 : मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन साकागुची को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार
डॉक्टर के क्लीनिक के पास ही उनकी पत्नी का मेडिकल स्टोर था, जहां से वही दवाइयां बेची गईं। प्रशासन का कहना है कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्तीकरण और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोग और परिजनों का गुस्सा अभी भी प्रकट है, और वे दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।













