शुभम अवधिया/बरगी नगर। जबलपुर जिले में स्थित बरगी डेम में जलस्तर बढ़ने के कारण आज फिर गेट खोलकर जल निकासी बढ़ाई गई है। 5 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे डेम का जलस्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया, जो इसकी पूर्ण भराव क्षमता 422.76 मीटर से अधिक है।
बाढ़ नियंत्रण प्रभारी राजाराम रोहित ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों से अधिक जल आवक को देखते हुए डेम के पांच जल द्वार खोले गए हैं, जिनसे 780 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड (क्यूमेक) जल छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में डेम से कुल 980 क्यूमेक जल निकाला जा रहा है, जिसमें से 975 क्यूमेक सीधे नदी में प्रवाहित हो रहा है।
Read More : CHHINDWARA : छिंदवाड़ा में शिशु मृत्यु मामला : परासिया में दवा कंपनी और डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज
डेम की लाइव क्षमता इस समय 3205.50 मिलियन क्यूबिक मीटर (100.80%) दर्ज की गई है, जबकि औसत जल आवक 715 क्यूमेक बनी हुई है। डिस्चार्ज विवरण इस प्रकार है —
आर.बी.पी.एच. से निकासी: 195 क्यूमेक
गेटों से निकासी: 780 क्यूमेक
एल.बी.पी.एच. से: 0 क्यूमेक
एल.बी.एम.सी. से: 2 क्यूमेक
आर.बी.एम.सी. से: 3 क्यूमेक
Read More : छत्तीसगढ़ में अब तक 1182.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज, दंतेवाड़ा टॉप पर; बेमेतरा सबसे सूखा…..
पिछले वर्ष इसी दिन बरगी डेम का जलस्तर 423.20 मीटर और लाइव क्षमता 3296 MCM (103.65%) दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 1.48 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई, जिससे वर्षारोपण सत्र में अब तक 1516.95 मिमी बारिश हो चुकी है।











