MP Itarsi News : इटारसी। सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के डोलरिया तहसील में जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग की करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह जमीन नहर परियोजना के अंतर्गत आती है।
MP Itarsi News : प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए पक्के, कच्चे और व्यावसायिक निर्माण को राजस्व विभाग, पुलिस बल और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़कर जल संसाधन विभाग को कब्जा सौंपा। कुल 20 अतिक्रमणकारियों के निर्माण को हटाया गया।
जिलाधिकारी विनय मालवीय ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी जमीन को संरक्षित करना और भविष्य में अतिक्रमण रोकना है।













