MP CRIME : भोपाल में फर्जी स्टांप और नकली टिकट रैकेट का भंडाफोड़, MP नगर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

0
122

MP CRIME : भोपाल : भोपाल एमपी नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से राजधानी में फर्जी स्टांप और नकली टिकटों की शिकायतों के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहे से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

MP CRIME : एसीपी अनिल भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि शासकीय स्टांप के उपयोग होने के बाद उसकी स्याही मिटाकर, कलर प्रिंटर की मदद से उसे दोबारा तैयार किया जाता था। इन फर्जी स्टांप और टिकटों का अवैध रूप से बैंकिंग सेक्टर और किरायानामा तैयार करने में उपयोग किया जा रहा था।

MP CRIME : एमपी नगर पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कुल 11 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फर्जी स्टांप और टिकटों का उपयोग किन-किन जगहों और कितने लोगों द्वारा किया गया।
प्रारंभिक जांच से अनुमान है कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here