Friday, April 10, 2026
30.1 C
Raipur

M.P Crime : ATS की बड़ी कार्रवाई, 5 अफगानी नागरिक गिरफ्तार, गौतम नगर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

भोपाल : मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जबलपुर पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए और अवैध रूप से देश में रह रहे थे।

कोलकाता से गिरफ्तारी, कोर्ट से रिमांड

एमपी ATS ने आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया। उन्हें सियालदह कोर्ट और जबलपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी सोहबत पिछले 10 वर्षों से कोलकाता में रह रहा था और उसने स्थानीय महिला से निकाह भी किया था।

जांच में सामने आया है कि सोहबत ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना पासपोर्ट बनवाने के बाद पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में रह रहे अपने साथियों के भी पासपोर्ट तैयार कराए।

30 से ज्यादा संदिग्धों की जानकारी

ATS को ऐसे 30 से अधिक अफगानी नागरिकों की जानकारी मिली है, जिनके पासपोर्ट जबलपुर पते के आधार पर बनवाने की कोशिश की गई। इससे पहले अगस्त 2025 में भी एमपी ATS ने 3 अफगानी नागरिकों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

Read More : दिल्ली से लेह जा रहे विमान में अचानक लगी आग… दिखी चिंगारी! टेकऑफ के तुरंत बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, साइबर एंगल से जांच

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक विजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल में संदिग्ध चैट की बात

परिजनों का दावा है कि युवक के मोबाइल में संदिग्ध चैट मिली है, जिसमें साइबर ठगी से जुड़ी बातचीत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories