M.P News : विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन, आज कांग्रेस की किसान महाचौपाल

Rahul Goshwami

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सदन में प्रश्नोत्तर काल के बाद विभागीय बजट की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वित्तीय विषयों के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

जमीन बंदोबस्त और नहर सीमेंटीकरण का मामला

आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत जमीन बंदोबस्त और नहर सीमेंटीकरण का मुद्दा उठेगा। विधायक झूमा सोलंकी द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री जवाब देंगे।

वहीं दिनेश राय मुनमुन और रजनीश सिंह की ओर से लाए जाने वाले प्रस्ताव में सिवनी और केवलारी विधानसभा क्षेत्रों में अधूरी नहर निर्माण और सीमेंटीकरण के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

किसानों का कहना है कि अधूरी परियोजनाओं के चलते उन्हें फसल सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Read More : M.P Crime : ATS की बड़ी कार्रवाई, 5 अफगानी नागरिक गिरफ्तार, गौतम नगर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

कांग्रेस की किसान महाचौपाल आज

भोपाल में आज कांग्रेस की किसान महाचौपाल आयोजित की जा रही है। यह सम्मेलन भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में बुलाया गया है।

खड़गे और राहुल गांधी करेंगे संबोधित

जवाहर चौक स्थित अटल पथ पर विशाल डोम तैयार किया गया है। इस मंच से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी किसानों को संबोधित करेंगे।

मंच पर एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा सहित करीब 250 नेता मौजूद रहेंगे।

11 जिलों के किसान होंगे शामिल

कांग्रेस का दावा है कि 11 जिलों से बड़ी संख्या में किसान इस महाचौपाल में भाग लेंगे। पार्टी इसे किसान हितों और कथित किसान विरोधी ट्रेड डील के खिलाफ बड़ा राजनीतिक संदेश मान रही है।भोपाल में आज राजनीतिक और विधायी गतिविधियों का केंद्र विधानसभा और जवाहर चौक बना रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *