Sanjay Gandhi Hospital : रीवा। संजय गांधी अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामूली विवाद के चलते अस्पताल के कर्मचारियों ने एक महिला और उसके बीमार बच्चे को जबरन ICU से बाहर निकाल दिया। बच्चे की हालत नाजुक थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने किसी की नहीं सुनी।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे का इलाज कराने ICU वार्ड में भर्ती थी। इसी दौरान उसका अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद अस्पताल कर्मियों ने महिला और उसके बच्चे को ICU से बाहर कर दिया।
बच्चे की जान खतरे में थी, जिसके बाद महिला अस्पताल परिसर में अपने बच्चे के इलाज के लिए लोगों से मदद मांगती रही। घटना की जानकारी मीडिया को मिलने पर पत्रकार मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बच्चे को दोबारा ICU में भर्ती कराया गया।
Read More : IND vs AUS 2nd T20 : 17 साल बाद मेलबर्न में भारत का सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंद शेष रहते जीता मैच….
अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी या गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











