Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal RSS शताब्दी वर्ष: सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर, युवाओं...

RSS शताब्दी वर्ष: सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर, युवाओं और प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

Mohan bhagwat
मोहन भागवत का दो दिवसीय भोपाल प्रवास

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दो दिवसीय प्रवास के तहत 2 और 3 जनवरी को भोपाल में रहेंगे। देशभर में चल रही प्रवास श्रृंखला के अंतर्गत उनका यह दौरा मध्य भारत प्रांत के भोपाल विभाग का हिस्सा है। इस दौरान वे समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक विचारों पर अपने विचार साझा करेंगे।

दो दिनों में होंगे चार अहम कार्यक्रम

भोपाल प्रवास के दौरान डॉ. मोहन भागवत कुल चार प्रमुख संवादात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन आयोजनों में युवाओं, समाज के प्रबुद्ध वर्ग, विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों और मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रहेगी। सभी कार्यक्रम संवाद और विचार-विमर्श के स्वरूप में आयोजित किए जाएंगे।

Read More : MP Weather: पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से कांपा मध्य प्रदेश, कोहरा भी छाया, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट

31 जिलों के युवाओं से सीधा संवाद

2 जनवरी की सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रांत स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मध्य भारत प्रांत के 31 जिलों से चयनित युवा शामिल होंगे, जिन्होंने शिक्षा, नवाचार, सेवा, सामाजिक कार्य और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अवसर पर सरसंघचालक युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और भारतीय मूल्यों की भूमिका पर संवाद करेंगे।

प्रबुद्धजनों के साथ गोष्ठी

उसी दिन शाम 5:30 बजे रवींद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें भोपाल विभाग के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, व्यवसायिक और बौद्धिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। गोष्ठी में संघ की शताब्दी यात्रा, सामाजिक एकता और समकालीन चुनौतियों पर चर्चा होगी।

सामाजिक सद्भाव और मातृशक्ति संवाद

3 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें महिलाओं की सामाजिक, पारिवारिक और राष्ट्रीय भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here