Jabalpur News : जबलपुर : शहर के मेडिकल हॉस्पिटल के सामने स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Jabalpur News : जानकारी के अनुसार, शहपुरा से थायराइड का इलाज कराने जबलपुर आई महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर 1 लाख रुपए की मांग की और जब सवाल उठाए गए, तो प्रबंधन द्वारा पुलिस बुलाने की धमकी दी गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला फिलहाल जांच में है।









