Friday, May 8, 2026
25.1 C
Raipur

MP Weather: पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से कांपा मध्य प्रदेश, कोहरा भी छाया, ग्वालियर-चंबल में बारिश का अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में जारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी साफ नजर आ रहा है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। एक ओर शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जबकि हरियाणा क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी सिस्टम का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। राजधानी भोपाल में बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Read More : Jhirm Ghati Case : झीरम घाटी बयान पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, विकास तिवारी प्रवक्ता पद से हटे

ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। ग्वालियर, दतिया, खजुराहो, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, भोपाल और इंदौर में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही।

पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 6.3 डिग्री, खजुराहो और शिवपुरी में 7 डिग्री, अमरकंटक में 7.3 डिग्री और राजगढ़ व रीवा में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Infrastructure Crisis:युद्ध की मार से 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट अटके |रूपेश सिंघल का बड़ा खुलासा

CG Infrastructure Crisis:युद्ध की मार से 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट अटके |रूपेश सिंघल का बड़ा खुलासा

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories