Mitanin Samman : फरसगांव। नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 14 स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में मितानिन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मितानिनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मितानिनों के स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, टीकाकरण अभियान चलाने और गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया।
Mitanin Samman : नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने मितानिनों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है और लोग घर-घर जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने मितानिनों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, पार्षद विनोद पांडे, स्वास्थ्य विभाग से माया सिस्टर, युवराज नेताम, किरण सहित कई मितानिन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













